बुलंद आवाज न्यूज़
कर्णप्रयाग (चमोली)। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर में नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में कर्ण मंदिर परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया। गढ़वाल लोकसभा के सांसद अनिल बलूनी ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को राष्ट्र को समर्पित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि एवं वीरभूमि उत्तराखंड की पावन धरती ने देश को अनेक वीर सैनिक दिए हैं। ऐसे गौरवशाली क्षेत्र में स्थापित भव्य तिरंगा नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करेगा।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के त्याग, बलिदान और समर्पण का प्रतीक है। कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना से नगर की पहचान और अधिक गौरवशाली बनेगी तथा नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





More Stories
लोकभवन में तीन दिवसीय बसंतोत्सव-2026 का शुभारंभ, विशेष डाक आवरण का विमोचन
लोक भवन में 27 फरवरी से शुरू होगी भव्य डाक टिकट प्रदर्शनी
दून मेडिकल कॉलेज और एनसीआई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए