बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून:
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में तीन दिवसीय बसंतोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिनांक 27 फरवरी 2026 को उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा ‘भोजपत्र वृक्ष’ पर आधारित विशेष डाक आवरण (स्पेशल कवर) का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डाक टिकट प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया, जो आगामी तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में दुर्लभ एवं ऐतिहासिक डाक टिकट, विशेष आवरण तथा संग्रहणीय सामग्री प्रदर्शित की जा रही है। विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए यह प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित होगी। इस मौके पर आठ प्रकार के पिक्चर पोस्टकार्ड का भी विमोचन किया गया।
आगंतुकों की सुविधा के लिए प्रदर्शनी स्थल पर आधार नामांकन एवं अपडेट काउंटर स्थापित किया गया है, जहां नागरिक आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही ‘माय स्टैम्प’ काउंटर पर लोग अपनी फोटो के साथ व्यक्तिगत डाक टिकट बनवाने की सुविधा भी प्राप्त कर रहे हैं।
उत्तराखंड डाक परिमंडल ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर डाक टिकट संग्रह की समृद्ध परंपरा से जुड़ने तथा डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी लेने की अपील की है।
— निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखंड डाक परिमंडल, देहरादून





More Stories
कर्णप्रयाग में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण, बढ़ा नगर का गौरव
लोक भवन में 27 फरवरी से शुरू होगी भव्य डाक टिकट प्रदर्शनी
दून मेडिकल कॉलेज और एनसीआई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए