बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली: जिले के ज्योर्तिमठ में भालू का आतंंक इतना अधिक बढ़ गया है कि वन विभाग के खिलाफ आंदोलन के साथ रावण दरबार में भी यह मामला पहुंचा। शरद ऋतु शुरू होते ही जिले में भालू का आंतक तेजी से बढ़ गया है। जिससे लोग दहशत में हैं। कुछ दिनों पहले डुमक गांव में भालू ने एक व्यक्ति को मार दिया था, जबकि गंभीर घायल पत्नी को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया। जोशीमठ रवि ग्राम, सुनील, सिंगधार और दशोली के मठ, बेमरू , स्यूंण, लदांऊ के साथ ही निजमुला घाटी में भालू का आतंंक बना हुआ है। जोशीमठ में महिलाओं ने वन विभाग के खिलाफ आंदोलन भी किया गया। वहीं बढ़ते भालू के आंतक से परेशान होने पर रामलीला में रावण दरवार में भी फरियाद पहुंची। बुधवार रात्रि सीमांत जुम्मा क्षेत्र में भालू ने लोगों के घरों के दरवाजे तोड़कर भारी नुक्सान पहुंचा है।
जुम्मा गांव निवासी सुरेन्द्र रावत एवं महेश रावत ने बताया कि भालू ने गांव के छह मकानों के साथ ही खाद्य सामग्री को भी नुक्सान पहुंचाया है। जिसमें प्यूली देवी, झापी देवी, आनंद सिंह, गुलाब सिंह व कृत से के घरों को नुक्सान पहुंचाया है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालूओं को भगाने की मांग की है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान