बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके कारण जनपद चमोली के कई क्षेत्रों जैसे कमेडा, नंदप्रयाग, पागलनाला, भनेरपानी में मार्ग बाधित होने और यात्रा के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।अतः जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।जिलाधिकारी ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील है कि वे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान