पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर..
राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी से बीएससी नर्सिंग की डिग्री की थी हासिल
बुलन्द आवाज न्यूज़
संजय चौहान
जनपद चमोली के कर्णप्रयाग ब्लॉक के सिंदरवाणि गांव (गौचर) के दिगपाल सिंह नेगी की पुत्री श्रेया नेगी का चयन चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज एवम् गवर्मेंट हॉस्पिटल में नर्सिंग अधिकारी के पद पर होने से पूरे गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
श्रेया के चाचा देवेंद्र नेगी ने बताया कि श्रेया बचपन से ही पढ़ने में होनहार थी। श्रेया ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी से बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की थी और वर्तमान में वह सीएचओ के पद पर हरिद्वार में कार्यरत थी। चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज एवम् गवर्मेंट हॉस्पिटल में नर्सिंग अधिकारी के पद के लिए 29 जून को परीक्षा आयोजित हुई जिसमें श्रेया ने पूरे देश में 86 वीं रैंक हासिल की।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान