बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/ चमोली
गुरुवार को पतंजलि योग संस्था की महिलाओं के द्वारा विश्व योग दिवस गौचर मैदान में मनाये जाने के लिए पालिकाध्यक्ष संदीप सिंह नेगी से भेंट की। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस सामूहिक रूप से गौचर मेला मंच पर मनाये जाने का निर्णय लिया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पालिका बोर्ड के समस्त सभासदों के साथ नगर कॉग्रेस कमेटी एवं अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत राजकीय संस्थानों/ गैर राजकीय संस्थानों के अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यालयी छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्व योग दिवस को मनाने के लिए नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिए हैं ताकि नगर की आम जनमानस को योग का लाभ मिल सके व समस्त नगरवासियों स्वच्छ व स्वस्थ रहे सकें।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान