बुलंद आवाज़ न्यूज
Dehradun
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड एवं उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार को उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर आज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रताप सिंह पंवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई प्रेषित की गई।
इस अवसर पर जनपद की अध्यक्ष सी.एम राणा, जिलामंत्री उर्मिला द्विवेदी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष हरीश उनियाल, डी.एस. नेगी, कैलाश चमोली, विक्रम सिंह पंवार, सी.पी.उनियाल, भुवन जोशी, सुशील कान्ति, मनोज बहुगुणा, विपिन वर्मन, मोहमद इसरार,अमजद उपस्थित रहे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान