बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/देहरादून
तपोवन- सुभाई मोटर मार्ग पर एक अधजला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जांच में जुट गई है।
घटना शनिवार की रात्रि की बताई जा रही है जिसमें तपोवन-सुभाई मोटरमार्ग पर एक वाहन जलकर खाक हो गया जिसमें सवार एक व्यक्ति भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। वाहन में सवार प्रथम दृष्टया किसी महिला का शव प्रतीत हो रहा है और वाहन तथा वाहन में सवार कोई यात्री लग रहा है। हालांकि पुलिस की टीम मौके पर कई एंगल से जांच में जुट गई है। घटना का पता चलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस और एसडीआरएफ शव के शिनाख्त करने में लग गयी है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़