बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा द्वारा मानकों पर आधारित चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के निर्देशक सौरभ तिवारी, संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया एवं मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।
चौपाल में ग्रामीण क्षेत्रों में मानकों की उपयोगिता विषय पर संवाद किया गया। मानकों के द्वारा ग्रामीणों के जीवन स्तर में किस प्रकार से सुधारा जा सकता है । दैनिक उपभोग में गुणवत्तापूर्ण की वस्तुओं को क्रय करने की अपील ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की गयी ।
कार्यक्रम में डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोरा सहित विकासखंड के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे । सौरव तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे रोजगार के प्रयासों की बहुत प्रशंसा की कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पिथौरागढ़ जिले के रिसोर्स पर्सन दीपक जोशी ग्राम डूंगरी से पूर्व सैनिक हेमराज बिष्ट दीवान सिंह बिष्ट सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान