बुलंद आवाज़ न्यूज
सोनिया मिश्रा
देहरादून: चमोली जिले के विकास ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परीक्षा कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है.
विकास असवाल उत्तराखंड के चमोली जिले के ग्राम गनियाला, विकासखंड ( नागनाथ पोखरी) के रहने वाले हैं. विकास की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी से 12 वीं उत्तीर्ण की और उच्च शिक्षा के लिए श्रीनगर स्थित गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां से उन्होंने बी.एससी (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के साथ-साथ विकास का रुझान सेना में जाने की ओर भी था और इसी लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और देश में 7वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को साकार किया.






More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान