बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के निवर्तमान सचिव दलवीर सिंह बिष्ट ने बीते तीन वर्षों में किए कार्य व आय-व्यय का ब्यौरा लेखा समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया जिसके बाद सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश डोभाल को अध्यक्ष, नंदन सिंह रावत को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र रावत को सचिव और चरण सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर भगवत बिष्ट, धन सिंह गरिया, कृष्ण कुमार सेमवाल, विनोद रावत, इंद्र बिष्ट, डॉ. दिनेश सती, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. दर्शन नेगी, डॉ. भावना, डॉ. हर्षी, सुनील बिष्ट आदि मौजूद थे।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी