
बुलंद आवाज न्यूज
गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संयुक्त रामलीला मंच की रामलीला का मंचन 5 नवंबर (मंगलवार) से शुरू होने जा रहा है। जिसे लेकर मंच की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में रविवार को मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रामलीला का प्रोमो रिलीज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरीश ज्योति ने किया।
इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित ने कहा कि राम यज्ञ को अनुष्ठान के रूप में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी आयोजन भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मंच की ओर से नए कलाकारों को भी स्थान दिया गया है।
इस मौके पर मंच के संरक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष जगदीश पोखरिया, सांस्कृतिक सचिव शिवांगी लखेड़ा, सांस्कृतिक सह सचिव ममता कोठियाल, सुरेन्द्र रावत, राजा तिवारी, कमलेश, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, संजय कुमार, प्रशांत डिमरी, खुशी नौटियाल, शांति प्रसाद नौटियाल, अमित मिश्रा, शांति भूषण आदि मौजूद थे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान