बुलंद आवाज न्यूज
नंदानगर: चमोली जिले के नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चालक सहित छह लोग घायल हो गये है। घायलों में दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वर्चुअल थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है जब ऑल्टो भेंटी से नंदानगर की तरफ़ आ रही थी लेकिन नाले के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में छह घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नंदानगर लाया गया जहां से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन दुघटना में सामान्य घायलों में 57 वर्षीय बांजबगढ निवासी चालक कल्याण सिंह पुत्र भगवान सिंह, 48 वर्षीय राजकुमार पुत्र ज्योति लाल, 42 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, 20 वर्षीय आरती पुत्री राज कुमार ये सभी भेंटी निवासी है। जबकि भेटी निवासी 13 वर्षीय कल्पना पुत्री राजकुमार और 35 वर्षीय संतोषी देवी पत्नी स्व. योगम्बर को गंभीर घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।





More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी