बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
वीर माधो सिंह भंडारी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर में सिक्योरिंग इंडिया थीम के तहत साइबर सिक्योरिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एथिकल हैकिंग के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर हैदराबाद के सुवेन साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वेंकटा सतीश उपस्थित रहे । जिन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं से मौजूदा समय में साइबर से जुड़े बढ़ते खतरों पर चर्चा की और साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों को बारीकी से समझाया।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने इस सेमिनार आयोजनकर्ताओं के इस विजन की सराहना की और कहा कि हम भविष्य में इस यूनिवर्सिटी में एक साइबर सिक्योरिटी लैब स्थापित करेंगे।
इस मौके पर मंच का संचालन डॉ दिनेश चंद्र सती ने किया और सेमिनार के आयोजनकर्ता कंपनी कैटटेकी के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दीपक भट्ट ने सभी का आभार प्रकट किया।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण