बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.
राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा प्रेस रिलीज कर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है.
जहां पौड़ी सीट पर अनिल बलूनी का नाम नामित हुआ है तो वहीं हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव लडेंगे.
इन नामों के एलान के साथ उत्तराखंड में सभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के टिकट कट गए हैं।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़