बुलंद आवाज़ न्यूज
गोपेश्वर/ लक्ष्मण नेगी वन विभाग के सभागार में गढ़वाल विश्व विद्यालय के वानिकी विभाग के तत्वाधान में आयोजित विकेंद्रीकृत वन प्रबंधन हेतु वन पंचायतों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरण विद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत सहित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन अन्य शिक्षकों संकल्प अभियान के मनोज तिवाड़ी, समलौंण के प्रणेता वीरेंद्र दत्त गोदियाल और त्रिफला वन सृजक सतेंद्र भंडारी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया।
केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार चिपको आंदोलन की मातृ संस्था सी पी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा 1973 में केदार घाटी के रामपुर फाटा में चले चिपको आंदोलन के नायक रहे केदार सिंह रावत की स्मृति में पर्यावरण के क्षेत्र में धरातल पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
More Stories
सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए
चिकित्सकों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया मुख्यमंत्री का जताया आभार
बारिश और भूस्खलन से भवनों को बना है खतरा, प्रशासन मौन