बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चमोली की तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने वर्चुअल माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को आपसी समंवय स्थापित कर कार्यक्रम को आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित उप जिलाधिकारियों ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये स्थान चयन कर दिया गया है। जिसके तहत बदरीनाथ विधानसभा में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर, कर्णप्रयाग विधानसभा के गौचर और थराली विधानसभा का कार्यक्रम कुलसारी में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को सम्बोधित भी करेंगे। इस मौके पर परियोजना अधिकारी आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री