बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
स्वास्थ्य विभाग चमोली द्वारा सीमा सड़क संगठन के शिवालिक प्रोजेक्ट के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीमा सड़क टास्क् फोर्स मारवाडी जोशीमठ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा सड़क टास्क फोर्स के 21 जवानों ने रक्तदान किया।
इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ यशोदा पाल ने कहा कि कई बार ऐसी एमरजेन्सी आती हैं जब मरीज को तत्काल रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में रक्त दान की बडी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
शिविर में पैथोलाॅजिस्ट डा0 यशोदा पाल, कमाण्डर अंकुर महाजन, मेडिकल आफीसर दीपक कुमार, लैब टैक्नीशियन एकता, रामचन्द्र मुरमुरे एवं उदय रावत मौजूद रहे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान