बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग। अब सर्जन डाॅ. पुष्कर शुक्ला की तैनाती के बाद जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में फिर से ऑपरेशन होने लगे हैं। डाॅ. शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से मरीजों के सफल ऑपरेशन हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला चिकित्सालय में पुनः लेप्रोस्कोपी मशीन से ऑपरेशन हो सकेंगे। अस्पताल में तैनात जनरल सर्जन ने बंद पड़ी मशीन की मरम्मत कराते हुए उसके संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को अन्यत्र दूरस्थ अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी
2017-18 में विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को 22 लाख की लेप्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध कराई थी। सर्जन डाॅ. केसी शर्मा ने मशीन की मदद से एक महिला का गॉलब्लैडर का सफल ऑपरेशन किया था, लेकिन उनका अन्यत्र स्थानांतरण होने के बाद वर्ष 2019 से मशीन बंद पड़ी है।






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री