बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जनपद चमोली में आगामी लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मासिक कैलेंडर के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के गौचर में आयोजित नंदा महोत्सव में स्वीप स्टॉल लगाया गया जिसमें विभिन्न फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से युवा, महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम लिखवाने के लिए एवं मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए आह्वान किया गया।
वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़, नंदा नगर, एवं पोखरी में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता रैली आयोजित कर मतदाता शपथ ली गई।
इस अवसर पर स्वीप के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, स्वीप समन्वयक मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, विक्रम कठैत, राजेंद्र सती, शिशुपाल नेगी, प्रबोध डिमरी, प्रदीप चंद्रा आदि उपस्थित रहे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री