बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से समर्पित मीडिया सोसाइटी ने हेरिटेज एण्ड टूर गाईड ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षुओं को आदिबद्री का भ्रमण करवाया। सोसाइटी के अध्यक्ष व मास्टर ट्रेनर पंकज शर्मा ने बताया कि दस दिवसीय ट्रेनिंग के लिए कर्णप्रयाग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य उतराखंड के युवाओं को यहां की सांस्कृतिक विरासत को पूरे देश में प्रचारित-प्रसारित कर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। समर्पित मीडिया सोसाइटी की सचिव सीमा शर्मा के अनुसार यह ट्रेनिंग सामाजिक एवं पर्यावरणीय परिवर्तन के अंतर्गत सांस्कृतिक विरासत और धरोहर को संरक्षित करने का संदेश भी देती है।
एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चंद्रावती टम्टा और कार्यक्रम अधिकारी डा.हिना नौटियाल के साथ रविवार को 29 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण में प्रतिभाग का अवसर मिला। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक व्यावसायिक प्रशिक्षण जो स्वरोजगार से जुड़ा है। इसके माध्यम से उतराखंड आने वाले सैलानी यहां की धरोहर से भी परिचित हो सकेंगे।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़