बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून : फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में उत्तराखंड के आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक का नाम सामने आने पर ईडी ने बुधवार को उनके कैनाल रोड स्थित उनके निवास पर छापेमारी की. देर रात तक ईडी की कार्यवाही उनके घर पर जारी रही, जिसमें भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ.
सुशांत पटनायक के घर पर ईडी की छापेमारी में 4.5 करोड़ कैश मिला, साथ ही 34 करोड़ की चल अचल संपत्ति के भी डॉक्यूमेंट हाथ लगे हैं. पटनायक के घर पर कैश मिलने के बाद टीम को नोट गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी. जब कैश काउंट खत्म हुआ तो रकम साढ़े चार करोड़ रुपए निकली.
साथ ही उनके घर से कुछ लिफाफे भी मिले जिसमें कैश थे, जिनमें कुछ आईएफएस अधिकारियों और रेंजरों के नाम लिखे हुए थे. आपको बता दें कि ईडी ने बुधवार को कांग्रेस नेता हरक सिंह के घर पर भी छापेमारी की थी. इसके साथ ही 16 ठिकानों पर एक साथ ये कार्यवाही की गई थी.
पटनायक के घर पर कैश मिलने के बाद टीम को नोट गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी. जब कैश काउंट खत्म हुआ तो रकम साढ़े चार करोड़ रुपए निकली.






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव