बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
उप जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान प्रकाश रावत ने कहा है कि बमोथ गांव में प्रस्तावित वैलनेस सिटी के स्थान पर जोशीमठ के भू धंसाव से प्रभावित परिवारों को बसाये जाने पर गांववासियों में आक्रोश बना हुआ है।
बुधवार को उप जिलाधिकारी पोखरी कमलेश मेहता को प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि पूर्व में जनपद चमोली की ग्राम सभा बमोथ को वैलनेस सिटी के लिऐ शासन द्वारा प्रस्तावित किया गया था। लेकिन वर्तमान में समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि भू धंसाव से प्रभावित जोशीमठ के प्रभावितों के लिए प्रशासन द्वारा बमोथ गांव में 26 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है। जिसको लेकर गांववासियों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
ग्राम प्रधान पूनम देवी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी रावत एवं युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में कहा गया है कि गांववासियों को वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया गया तो इससे उत्पन्न होने वाली समस्या के लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार रहेगा।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान