बुलंद आवाज न्यूज
चमोली: चीन सीमा क्षेत्र में ग्यालढुंग अग्रिम चौकी में तैनात जवान गश्त के दौरान पांव फिसलने से वीरगति को प्राप्त हो गया। सेना में तैनात 27 वर्षीय जवान शैलेंद्र सिंह, निवासी चिन्यालीसैंड उत्तरकाशी अपने अन्य जवानों के साथ गश्त पर था. बताया जा रहा है कि बर्फ में अचानक पांव फिसलने से जवान शहीद हुआ है.
जोशीमठ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया. जवान के शहीद होने की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया है। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत के शहीद होने की सूचना सैन्य अधिकारियों ने उनके परिवार को फोन से दी। जिसके बाद से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। दो माह पहले ही पिता कृपाल सिंह कठैत के निधन पर वह घर आया था।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण