बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून
कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढुंढप्रयाग बैंड के समीप कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार नव नियुक्त चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के प्रभारी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी चिकित्सक डा. नीरज राय ( 54 ) पुत्र गोरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे। कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चिकित्सक नीरज राय की मौके पर ही मौत हो गई।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़