गौचर/ बुलंद आवाज़ न्यूज
सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत गौचर पहुंचे. जहां उन्होंने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।इस दौरान गौचर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने मंत्री धन सिंह रावत को मांग पत्र सौंपा।
उन्होंने कहा कि सभी उत्तराखंड विद्यालयी परिषद परीक्षा से चयनित हैं और सरकारी नियमावली के अनुसार पिछले 2 साल से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं. कहा कि समाचार पत्रों और अन्य स्रोतों से उन्हें सूचना मिल रही हैं कि प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी जो उन सभी ट्रेनियों के साथ न्यायसंगत नहीं है। क्योंकि उनका चयन पहले प्रवेश परीक्षा से हुआ है और अगर फिर से परीक्षा होती है तो उन आवेदकों का भी चयन हो जाएगा जो अन्य राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त कर रहे हैं.
इस दौरान चंदन पंवार, प्रदीप मंद्रवाल, कैलाश बर्थवाल, साहिल बिष्ट, भूपेंद्र भंडारी, सूरज सिंह, नितिन जायरा आदि मौजूद थे.







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री