बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग
डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में सत्र 2023-24 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन किया गया। सोमवार को एडुसेट सभागार में आयोजित अभिभावकों की बैठक में सर्वसम्मति से लखपत सगोई को अध्यक्ष एवं संदीप पटवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव का दायित्व डा.वाई.सी.नैनवाल तथा सह सचिव का दायित्व डा.चंद्रावती टम्टा को दिया गया। सदस्य के रूप में अमला वशिष्ठ, दीपा पुरोहित, वीना पुरोहित, महेन्द्र सिंह, संजीदा व उमेश खंण्डूड़ी को सम्मिलित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि पीटीए महाविद्यालय प्रशासन और अभिभावकों के बीच सेतु का कार्य करता है।पीटीए से मिला फीडबैक महाविद्यालय के उन्नयन और विकास में अत्यंत सहायक होता है।
बैठक में पीटीए सचिव डा.नैनवाल ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की तथा भावी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।इस अवसर पर डा.हरीश रतूड़ी,डा.आर.सी.भट्ट व डा.हरीश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री