बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली।
उत्तराखंड के चमोली जिले के दशोली ब्लॉक की रंजना पहाड़ की बेटियों के लिए मिशाल बन गई है. ग्राम ठेली की रंजना रावत ने जीडी आईटीबीपी 179 कैडेट में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ता और ठेली ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ पंचकूला में आईटीबीपी के 482 जी डी बैच के 179 कैडेट की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई थी. । साल तक हुई ट्रेनिंग के दौरान हर क्षेत्र में अबल रही चमोली की रंजना को ओवर आल 179 कैडेट में सर्वश्रेष्ठ कैडेट का अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस दौरान रंजना के पिता रणजीत सिंह और माता गुड्डी देवी अपनी बेटी को सेना की वर्दी में देखकर भावुक हो गए।
रंजना बताती हैं कि बचपन से वह देश सेवा के लिए सेना में जाने का सपना था. उसे आईटीबीपी में जाने का मौका मिला। खुद को गौरवांवित महसूस कर रही है।
पूर्व प्रधान सुरेन्द रावत ने बताया कि रंजना की इस उपलब्धि पर सभी को गर्व है । कहा रंजना हमेशा समाजिक सांस्कृतिक ओर जन हित को लेकर समाज से जुड़ी रहती है।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री