बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/चमोली
8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर के प्रांगण में क्षेत्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में अन्तर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में हुआ।
क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून द्वारा प्रस्तावित हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुऐ 8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान बल की उच्चतम परम्पराओं, अनुशासन एवं सच्ची खेल भावना का परिचय देते हुऐ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कहा कि उच्च हिमालय क्षेत्र में अपनी सीमा की चौकसी में तत्पर है, ऐसी परिस्थिति में यह खेल प्रतियोगिता हमारे बल के लिये प्रेरणास्रोत साबित होगी।
मुख्य अतिथि सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री