बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग
डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का एक जागरूक कैंप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. तलवाड़ ने बताया कि संविधान द्वारा मतदान का अधिकार प्रदान किया गया है इसलिए जागरूक नागरिक होने के कारण सभी को मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए साथ ही मतदाता सूची में अपना एवं अपने संबंधियों का नाम दर्ज करने के लिए जागरूक रहना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डा. सत्यराज सिंह ने बताया कि बी एल ओ के माध्यम से किस प्रकार नए मतदाता के रूप में मतदाता सूची में पंजीकृत हो सकते हैं।
कार्यक्रम में अलग-अलग वक्ताओं ने बताया कि फॉर्म 6, फॉर्म 7,तथा फॉर्म 8 किस प्रकार बीएलओ के माध्यम से भरने की जानकारियां दी.
कार्यक्रम में डा.कविता पाठक, डा. मदन शर्मा, डॉ विजय कुमार, डॉ कीर्तिराम डंगवाल,डा स्वाति सुंदरियाल, डॉ शालिनी सैनी, डॉ पूनम चौहान, डॉ हरीश बहुगुणा, डा नरेंद्र पंघाल आदि उपस्थित रहे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री