बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर : सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ प्रारंभिक विद्यालयों की विकास स्तरीय जनपदीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग के दिव्यांशु, गैरसैंण की तानियां, दशोली की अंजलि व नारायणबगड़ अमन ने अपने – अपने वर्गों में चैम्पियनशिप हासिल की।
शिक्षा विभाग के सानिध्य में गौचर के खेल मैदान में आयोजित विकास खंड स्तरीय प्रारंभिक विद्यालयों की शरदकालीन जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 131 अंक पाकर विकास खंड गैरसैण ने प्रथम, 126 अंक पाकर कर्णप्रयाग ने द्वितीय तथा 100 अंक पाकर दशोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कर्णप्रयाग के दिव्यांशु रावत , गैरसैण की तानियां, दशोली की अंजनी रावत नारायणबगड़ के अमन ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर के प्राचार्य लखपत सिंह बर्तवाल के हाथों विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर रघुबीर सिंह गुसाईं, बिजेंद्र कुंवर, संजय सती, बीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र कंडवाल, राजेंद्र सिंह नेगी आदि सभी विकास खंडों के टीम इंचार्ज मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने किया।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री