बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: रॉयल क्रिकेट क्लब नंदासैंड की तरफ से महिलाओं के लिए पहली बार विमेन क्रिकेट लीग का शानदार आयोजन करवाया जा रहा है , जिसमें उत्तराखंड के 13 जिलों की बालिकाएं प्रतिभाग करते हुए नज़र आएंगी.
रॉयल क्रिकेट क्लब नंदासेन के हेड कोच पंकज रोधियाल ने बताया कि पहाड़ से क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि पहाड़ का बच्चा अपने गांव , राज्य और देश का नाम रोशन कर सके. इसके लिए रॉयल क्रिकेट क्लब नंदासैंड के द्वारा महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ये काफी अच्छी सोच है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी अकेडमी से प्रिया राज का चयन उत्तराखंड अंडर – 19 टीम के लिए भी हुआ था जिसे सभी क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है.







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री