बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/ चमोली
गौचर डाटपुल के नजदीक कमरे के पंखे से एक युवक का शव लटका मिला जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक का शव नीचे उतारा अभी पंचायतनामे को कार्रवाई की जा रही है जिसके बाद पोस्टमार्टम किया शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेज दिया जाएगा.
चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाई ने बताया कि जलगांव (सिदोली) निवासी कृष्णा (17) पॉलीटेक्निक गौचर में पढ़ता था. उसका परिवार गांव गया था और वह कमरे में अकेला था. सुबह जब उसके परिवार के लोग दरवाजा खटखटाने लगे, आवाज नहीं आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद टीम ने दरवाजा तोड़कर युवक के शव को पंखे से नीचे उतारा. और अभी पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है.






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव