बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठ
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के जेपी हाल में सत्र 2023- 24 के लिए छात्र-छात्राओं ने यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी में पंजीकरण की बैठक आहूत की. जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया.
कार्यक्रम का संचालन यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी चमोली के शाखा के समन्वयक ओमप्रकाश डोभाल ने छात्रों को यूथ रेड क्रॉस समिति के उद्देश्यों से परिचित करवाया.
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ वी0 एन0 खाली ने अपने उद्बोधन में छात्रों को अधिक से अधिक संख्या संख्या में समिति में जुड़ने के लिए प्रेरित किया .






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान