बुलंद आवाज़ न्यूज
गोपेश्वर
इस वर्ष सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन दिनांक 09 एवम 10 अक्टूबर को अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीतास्वामी इण्टर कॉलेज गोपेश्वर चमोली में अयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत की दूरदर्शिता एवम मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा पिछले वर्ष से सीमांत पर्वतीय जिलों के छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूक बढ़ाने के उद्देश्य से सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में छह सीमांत जनपद उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवम चम्पावत के 240 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
यूकॉस्ट द्वारा चमोली जनपद में अयोजित हो रहे महोत्सव की तैयारियों हेतु यूकॉस्ट की टीम गोपेश्वर पहुंच चुकी है जिसमें ई जितेन्द्र कुमार, विकास नौटियाल, अर्चित पांडेय आदि शामिल हैं।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री