बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चमोली इकाई की छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रों के विभिन्न मांगो के समाधान को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विगत लंबे समय से महाविद्यालय में छात्र छात्रों की परीक्षा परिणाम अंक तालिका में यूनिवर्सिटी की ओर से हो रही त्रुटियों के समाधान के साथ ग्रह विज्ञान विषय शुरू किए जाने, और इतिहास में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर लंबे समय से मांग जारी है , छात्रों द्वारा कुलपति को ज्ञापन देते हुए क्रमिक अनशन ओर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नही होने पर मंगलवार को छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया ओट क्रमिक अनशन शुरू किया। छात्रों ने कहा कि इसके बावजूद भी मांग नही मानी जाती तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान अजय भण्डारी, नेहा, धीरज, मयंक, अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव