बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
पुलिस अधीक्षक चमोली से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार बनने और स्थानान्तरण होने पर चमोली पुलिस ने प्रमेन्द्र डोबाल को विदाई दी.
पुलिस टीम ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सभी थाना,शाखा प्रभारी, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय स्टाफ की मौजूदगी में विदाई समारोह आयोजित किया. जिसमें डोबाल ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आदेश निर्देशों का पालन कर कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की सराहना की.
उक्त समारोह कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, जिला कमाण्डेन्ट श्यामेन्द्र कुमार शाहू, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना ईकाई सचिन चौहान, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री