बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/गौचर
चमोली जिले का प्रवेश द्वार गौचर इन दिनों बढ़ते नशे के प्रकोप के कारण सुर्खियां बटोर रहा है. जिसकी गंभीरता को देखते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने चौकी गौचर में जाकर प्रभारी चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें उन्होंने बताया कि लगातार गौचर शहर की तमाम जगहें नशेड़ियों का अड्डा बन गई है साथ ही वें नशे की हालत में गाली गलौच भी करते हैं जिससे वहां से गुजरने वाले तमाम लोगों को परशानियों का सामना करना पड़ता है. लिंगवाल बताते हैं कि गौचर मेला मैदान में रात के समय अराजक तत्वों द्वारा नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है जिसके सबूत वहां मौजूद कांच के टुकड़े हैं जिससे स्कूली बच्चों को भी परेशानियां हो रही है.
वहीं एसएसआई कुमार ने बताया कि उक्त ज्ञापन हमें प्राप्त हो चुका है और पुलिस द्वारा लगातार गश्त लगाकर, लोगों को जागरूक कर नशे से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है.







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री