बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जोशीमठ : सूबे के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है, चमोली जिले के ऊपरी इलाकों में पिछले 36 घंटों से झमाझम बारिश जारी है। जिससे जोशीमठ सहित बदरीनाथ, हेमकुंट साहिब, उर्गमघाटी, चिनाप वैली,धौली गंगा घाटी के गांवों में कोहरे के साथ बारिश की फुहारों के साथ ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को ठंड से राहत दिलाने के लिए बीकेटीसी द्वारा अलाव जलाने के व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को ठंड ओर ठिठुरन से थोड़ी राहत मिल सके।
बदरीनाथ धाम व क्षेत्र की ऊंची चोटियों व बुग्यालों कुआरी पास,गोरसों,चोन्या,डयाली सेरा, नंदी कुंड, बंशीनारायण,मान पाई,लपथल बॉर्डर,बाड़ा होत्ती,रेखाना,नन्दी खरक,उन्यानी,बागनी हिमपात से बदले मौसम के कारण सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है। जिसके कारण उच्च हिमालई क्षेत्रों में इस बार ठंड की दस्तक जल्द होने लगी है। जिसके चलते चरवाहों की भेड़ बकरियां भी अपने गीष्मकालीन प्रवासों से शीतकालीन प्रवास हेतु निचले तराई वाले क्षेत्र की ओर रुख करने की तैयारियां करने लगे हैं।






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री