बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24.08.2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 24.08.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विका अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव