बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
जहां एक ओर हरिद्वार के रुड़की देहात क्षेत्र में 30 से अधिक मकानों को नुकसान हुआ है। वहीं, छह की छत गिर गई। उधर, लक्सर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। सड़कें भी जलमग्न नजर आईं। सोलानी नदी पर बना तटबंध भी दो स्थानों पर टूट गया है। इसके चलते 24 गांवों में बाढ़ से हालात हैं।
साथ ही अभी तक पूरे प्रदेश में बारिश के चलते बुधवार को 449 सड़कें बंद रहीं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा पर निकले लोग और तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल है। सैकड़ों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है। इधर, सरकार ने लोगों से भारी बारिश में पहाड़ों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।
पौड़ी के इगारा गांव में अतिवृष्टि से नदी में तब्दील हुए खेत
पौड़ी जिले के जहरीखाल ब्लॉक की सतपुली तहसील के इगारा गांव में भारी बारिश अतिवृष्टि से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय निवासी राजेश ध्यानी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरे गांव के खेत खलिहान नदी में तब्दील हो गए हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
यमुनोत्री हाईवे झर्झर गाड़ से रानाचट्टी के बीच भू-धंसाव की चपेट में आने से बंद हो गया है। हाईवे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश में दोनों ओर फंसे हुए स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। सीएम धामी ने ट्ववीट कर इसकी जानकारी दी है।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता हेतु हमारी सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज…






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव