बुलंद आवाज़ न्यूज
संजय चौहान/चमोली
सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ ब्लाॅक के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज गणाई में कार्यरत शिक्षक रमेश चन्द्र आर्य, (एलटी-अंग्रेजी) का स्थानांतरण अन्यत्र विद्यालय में होने पर ग्रामीणों नें शानदार विदाई दी। शिक्षक रमेश चन्द्र आर्य का दुर्गम में 18 साल की सेवा के बाद स्थानांतरण हुआ। अंग्रेजी विषय में उनका रिजल्ट विगत 18 सालों से 100 फीसदी रहा। उन्होंने अंग्रेजी जैसे कठिन विषय को रूचिकर बनाया और छात्र छात्राओ को बेहद आसन बनाया। रमेश चन्द्र आर्य जैसे शिक्षकों की वजह से लोगों का सरकारी विद्यालय के प्रति भरोसा और विश्वास बढा है। उन्होने दुर्गम स्थल में तैनाती को मिशन मोड में लिया और अपनें कर्तव्यों का भली भाँति निर्वहन करके दुर्गम की परिभाषा ही बदल डाली।
शिक्षक की विदाई समारोह में हर कोई भावुक था। क्या बच्चे क्या बुजुर्ग, सबकी आंखो में आंसुओं की अविरल धारा बह रही थी। सबको शिक्षक के तबादला होंने पर यहाँ से चले जाने का दुख है। शिक्षक रमेश चन्द्र आर्य की जो विदाई हुई है वैसी विदाई हर कोई शिक्षक अपने लिए चाहेगा। ग्रामीणों और स्कूल के छात्र छात्राओ नें अपने शिक्षक को फूल मालाओं और ढोल दमाऊं, बैंड- बाजे के संग कभी न भूलने वाली विदाई दी।
नाज है ऐसे गुरूजनों पर जिन्होने दुर्गम की परिभाषा बदल डाली..







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान