बुलंद आवाज़ न्यूज
उत्तरकाशी
खबर उत्तरकाशी बनचौरा- बडेथी सड़क पर मोरगी बैन्ड के पास की है जहां एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई है. बता दें कि चिन्यालीसौड़ृ सीएचसी से अपनी मां का इलाज कर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार बनचौरा- बडेथी सड़क पर मोरगी बैन्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छोटे भाई और मां की मौके पर मौत हो गई, और वाहन चालक बड़ा भाई घायल हो गया।
बडेथी- बनचौरा रोड पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया।
बुधवार तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिरी गई। इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई। विकास आर्मी में कार्यरत था। हादसे में दूसरा भाई भूपेन्द्र (25) गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। भूपेंद्र भी आर्मी में कार्यरत है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान