बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठ: हेमकुंड साहिब यात्रा पर अटला कोठी के पास ग्लेशियर के मलबे में 5 श्रद्धालुओं के दबने की सूचना है पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे अटलाकुड़ी के पास की है। चार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब से घांघरिया लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरिया में ग्लेशियर खिसक कर मार्ग पर आ गया।
इसमें चार श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल दिया गया, लेकिन एक यात्री अभी भी लापता है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब का रास्ता अभी बंद है। रास्ते को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डोभाल ने बताया कि घटनास्थल पर तीर्थ यात्रियों के रेस्क्यू के लिए चॉपर भी भेजा गया, लेकिन देर शाम और बर्फ अधिक होने के कारण वो वहां उतर नहीं पाया। उन्होंने बताया कि रविवार को हेमकुंड से लौटने वाले अंतिम जत्थे में पांच श्रद्धालु शामिल थे। लापता महिला यात्री की तलाश की जा रही है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान