बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
मौसम की अनिमितता के चलते फसलों पर कटुवा, कुरूमुला एवं चौलाई के पर्णजालक कीट लगने की संभावना बढ गई है। कृषि विभाग ने जनपद चमोली के ऊॅचाई वाले क्षेत्रों में कृषकों को सर्तक करते हुए इन कीटों से फसलों को बचाने के लिए आगाह किया है।
अपर कृषि अधिकारी डा.जीतेन्द्र भाष्कर ने बताया कि कटुवा, कुरूमुला एवं पर्णजालक कीट मुख्य रूप से धान, टमाटर, मिर्च, चौलाई आदि फसलों को नुकसान पहुॅचाते है। अनियमित मौसम के कारण जनपद के ऊॅचाई वाले क्षेत्रों में इसके फैलने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कृषकों का सलाह दी है कि आने वाले दिनों में खेतों में फसलों की नियमित निगरानी करते रहें। फसलों पर इन कीटों के लक्षण दिखने पर तत्काल कृषि के न्याय पंचायत प्रभारी या कृषि कार्यालय को इसकी सूचना दें। ताकि समय पर इस कीट का पता लगने पर निदान किया जा सके।
कृषि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कृषकों को कीटों की पहचान, उनसे बचाव एवं नियंत्रण के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कृषि कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान