बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे सोमवार को एक मोटरसाइकिल जो हरिद्वार से बद्रीनाथ की तरफ आ रही थी। जो जोशीमठ नृसिंह मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार सुरेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह ग्राम नाली पार हरियाणा करनाल और रंगा राजपूत पुत्र प्रेमचंद ग्राम नाली पार हरियाणा करनाल सवार थे। सूचना मिलने पर होमगार्ड्स चंद्रमोहन ने तुरंत घटनास्थल पर जाकर घायल दोनों व्यक्तियों का रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया उपचार के बाद दोनों का स्वास्थ्य ठीक होना बताया गया। उपचारोंपरान्त दोनों व्यक्तियों की ओर से होमगार्ड चंद्र मोहन का धन्यवाद किया गया।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान