
बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
विश्व मधुमक्खी दिवस पर चमोली जिले के स्कूलों, गावों में कही प्रतियोगिता आयोजित की गई, तो कहीं जागरूकता अभियान चलाए गए और इसी क्रम में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बमियाला में विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा दिव्या बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक हरीश सिंह नेगी, शिक्षक भरत सिंह रावत, संस्था ए० टी० इंडिया से जीतपाल नेगी, प्रविन्दर सिंह, सुशीला देवी इत्यादि उपस्थित थे।
साथ ही गोपेश्वर की मंडल घाटी में मौनपालन पर कार्य कर रही संस्था ए० टी० इंडिया के द्वारा मंडलघाटी के विद्यालयों एवं महिलाओं के साथ मिलकर मधुमक्खी संरक्षण जागरुकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रश्नमंच प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता फेस पेटिंग गतिविधि इत्यादि शामिल रही.








More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान