बुलंद आवाज़ न्यूज
पौड़ी
मुस्लिम युवक के साथ भाजपा नेता की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है। अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद अब भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का बयान सामने आया है।
भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि ये 21वीं सदी है और बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक है। इस पर किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए। दरअसल, यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई किसी तरीके से। बनाम ने कहा कि लोग क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी है। अब नई पीढ़ी अपना भविष्य खुद तय कर रही है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। विवाह संपूर्ण हिंदी रीति रिवाज से होने जा रहा है।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री