बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/चमोली
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर गौचर में जाकर बालिकाओं के साथ महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार विमर्श किया. जिसमें की उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल के दुष्प्रभावों एवं इससे जीवन में आ रही विभिन्न कठिनाइयों को गिनवाया. साथ ही इस मामले में बच्चों की प्रतिक्रिया भी जानी.
साथ ही सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर और नेट का गलत उपयोग,अश्लील साइट्स से समाज में आ रही विकृतियों पर भी चर्चा की गई.
इसके साथ ही सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती और उसके बाद आने वाली कठिनाइयों के दौर से गुज़र रही बालिकाओं की विभिन्न प्रकार की समस्या से निपटने के लिए मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी की महिलाओं ने बालिकाओं से बातचीत की.
इस मौके पर बीना भंडारी,काजल भंडारी,तनुजा मैठाणी, प्रताप लूथरा, विनीत रावत, मदन नेगी समेत स्कूली छात्राएं मौजूद रही.







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान