बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने कहा कि यह प्रशिक्षण बैंक सखियों के लिए बेंचमार्क साबित होगा। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ साथ ई कार्मस व डिजीटल लेन देन के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं से अच्छा वितीय प्रबंधन और कोई नहीं कर सकता।
कार्यक्रम में जनपद के 9 ब्लॉकों की 41 समूह सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं बैंक और आवेदन कर्ता के बीच सेतु काम करेगी। इनको प्रतिमाह 3000 हजार मानदेय दिया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान और पंचायती राज हैदराबाद के रिर्सोस पर्सन जितेन्द्र यादव एवं ओपी खोखर ने महिलाओं को बैंक संबधी सीसीएल, ट्रम लोन, प्रधानमंत्री जीवनज्योति, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना के साथ साथ अन्य सभी विभागों के लोन संबंधी जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी डॉ महेश, खण्ड विकास अधिकारी बीएस भण्डारी, प्रशिक्षण संचालक संजय पुरोहित सहित सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधक मौजूद रहे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान